logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साईं शिव अमृत पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

साईं शिव अमृत पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

गड़वारा,प्रतापगढ़!क्षेत्र के साधोपुर स्थित साईं शिव अमृत पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दीपक पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा ही जीवन के विकास की सबसे बड़ी धारा है। शिक्षा रूपी अमृत का पान करके ही व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सोनी सर, इलियास, श्याम लाल, मकरंद, कोमल, आयुषी, फोटो कशिश सहित अभिभावकगण भी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

5
516 views

Comment