धोरैया पुलिस ने शराब के नशे में युवक को किया गिरफ्तार
बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में धोरैया पुलिस ने कुरमा गांव निवासी मोहम्मद गफार (32 वर्ष), पिता दाऊद को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ और जांच के दौरान युवक के नशा सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को उचित मार्ग रक्षित न्यायालय बांका भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार धोरैया क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सतर्क है और लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से नशे से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।