मिथापुर: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ समारोह
मिथापुर: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं वर्षगांठ 17 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाल अहमद सर ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए हैं।
इस समारोह में राज्यभर के निजी विद्यालयों के संचालक, शिक्षक, प्रचारक एवं शिक्षा से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री सहित कई अन्य मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। समाल अहमद सर ने इस वर्षगांठ को शिक्षा जगत के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।