नीट पेपर लीक में राजनीतिक मिलीभगत का आरोप; शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें - साकेत त्रिपाठी
अम्बिकापुर: आम आदमी पार्टी के साकेत त्रिपाठी ने NEET पेपर लीक मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे देश के 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पेपर लीक राजनीतिक संरक्षण और बड़े स्तर पर मिलीभगत का परिणाम है। त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पेपर लीक मामलों में जिम्मेदारों को अब तक सजा नहीं मिली है, जबकि 2017, 2021, 2024 और 2026 में लगातार पेपर लीक होना सिस्टम में मिलीभगत को दर्शाता है।
साकेत त्रिपाठी ने बताया कि 22 लाख से अधिक छात्रों ने साल भर मेहनत की, लेकिन 42 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर बेचे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 89 बार प्रश्नपत्र लीक हुए और 48 बार परीक्षा दोबारा करानी पड़ी, हर बार केवल वादे किए गए। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की देखरेख में JPC जांच कमेटी गठन और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग की। त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर पार्टी सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी।