logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धार्थनगर DM ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...

सिद्धार्थनगर DM ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक युवक अपनी घायल बुज़ुर्ग मां के लिए मदद मांगने DM ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि गांव में बंदरों के हमले से उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, सिर में कई टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने पहले वन विभाग से भी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फरियाद सुनने के बजाय DM साहब मोबाइल में व्यस्त रहे और युवक की बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती दिख रही है।

अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर अधिकारियों के सामने भी आम आदमी की आवाज अनसुनी रह जाए, तो इंसाफ के लिए लोग आखिर कहां जाएं?

सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को सिस्टम की संवेदनहीनता बता रहे हैं।

3
167 views

Comment