बाँसवाड़ा जिले के खमेरा ग्राम में मुस्लिम लखारा पंच की नई कमेटी का निर्विरोध गठन
खमेरा। मुस्लिम लखारा पंच खमेरा की नई कमेटी का समाज की सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मोहम्मद हनीफ़ को सदर, मोहम्मद मुस्तफ़ा शेख को नायब सदर तथा अज़ीम मोहम्मद को सचिव नियुक्त किया गया।
समाज के पंचों एवं वरिष्ठजनों की मौजूदगी में बाद नमाज़-ए-जुमा सदर की दस्तारबंदी की गई तथा नवगठित कमेटी का गुलपोशी कर स्वागत एवं मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे।