logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइबर ठगों से बचाव के लिए गैस बुकिंग में सावधानी बरतें

पौड़ी : वर्तमान समय में गैस बुकिंग को लेकर बढ़ती जल्दबाज़ी और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर साइबर ठग आमजन को निशाना बना रहे हैं। फर्जी वेबसाइट, नकली कस्टमर केयर नंबर, सब्सिडी और ऑफर के नाम पर लिंक भेजकर लोगों से OTP, UPI PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल की जा रही है।

पौड़ी पुलिस प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए सुझाव दिए हैं। गैस बुकिंग केवल आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या अधिकृत नंबर से ही करने की सलाह दी गई है। साथ ही Google पर दिख रहे हर नंबर पर भरोसा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और जल्दबाज़ी में भुगतान करने से पहले जानकारी सत्यापित करने पर जोर दिया गया है। साइबर ठगी होने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी गई है।

7
5176 views

Comment