रामपुरा में लगा स्मार्ट मीटर समाधान कैंप, उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण
आज दिनांक 15 मई 2026 को जनपद जालौन के उपखण्ड कार्यालय माधोगढ़ अंतर्गत उपकेन्द्र रामपुरा में स्मार्ट मीटर समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।