logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिलावटी हल्दी से हुए रिएक्शन से दुल्हन की मौ/त, शादी के दिन डोली की जगह उठी अ.र्थी... See more

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां हल्दी की रस्म के बाद 21 वर्षीय दुल्हन राखी की मौत हो गई । 24 अप्रैल की शाम को उबटन (हल्दी) लगाए जाने के तुरंत बाद उसे गंभीर एलर्जी (रिएक्शन) होने लगी। देखते ही देखते उसके गले और होंठों पर भारी सूजन आ गई और उसकी आवाज पूरी तरह से बंद हो गई।

परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल प्रशासन ने समय पर सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई, जिसके बाद 4000 रुपये खर्च कर प्राइवेट एंबुलेंस से उसे इंदौर के एमवाय (MYH) अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बावजूद राखी की जान नहीं बचाई जा सकी और 26 अप्रैल को, जिस दिन उसकी डोली उठनी थी, उसी दिन पिता ने उसकी अर्थी उठाई।

अधिकारियों को संदेह है कि हल्दी में केमिकल या मिलावट थी, जिसके सैंपल अब जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एमवाय अस्पताल में ऐसे और भी मामले सामने आए हैं, जहां बाजार की मिलावटी हल्दी के कारण दूल्हा-दुल्हन की हालत बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर तक पर रखना पड़ा।

12
1118 views

Comment