logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दिया 2 लाख का चेक

सिंघानाः बैंक ऑफ बड़ौदा की बनवास शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक लाभार्थी को प्रदान किया गया। बीसी संचालक अनिल कुमार मुरादपुर ने बताया कि मुरादपुर निवासी खाताधारक अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बनवास शाखा में खाता खुलवाया था। खाताधारक अजीत सिंह के निधन के पश्चात उनकी पत्नी सुशीला देवी को योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का क्लेम बैंक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजन सैनी, विक्रम व बीसी संचालक टीलू राम सहित अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह योजना अल्प प्रीमियम में जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है और आमजन को अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

3
728 views

Comment