आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संगोष्ठी तथा रैली का हुआ आयोजन
(सिंघाना)
आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम डूमोली खुर्द में आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में डॉक्टर हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को तथा ग्रामीणों को आदर्श ग्राम योजना के 18 बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली।
नई आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप मापने का प्रशिक्षण भी दिया इस मौके पर नर्स मंजू झाझडिया ,सुशीला ,सुमन, मुकेश देवी, मेल नर्स गणेश कुमार ,योग प्रशिक्षक दीपक ,प्रियंका तथा शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र यादव का भी अच्छा सहयोग रहा। आशा सहयोगिनी मनीषा ,सविता सुमन,और सुमन देवी ने भी भाग लिया।