भामाशाह गजानन्द शर्मा ने विद्यालय को 40 हजार का वाटर कूलर भेंट किया
फूलेला । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलेला में भामाशाह श्री गजानन्द शर्मा (रायपुरा बसवा) ने विद्यार्थियों के लिए 40 हजार रुपये की लागत का वाटर कूलर भेंट किया। इसका उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रघुवीर सिंह सैनी ने किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन व एसडीएमसी सदस्यों ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। एएसपी सैनी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए नैतिक मूल्यों के संरक्षण, पाखंड व रूढ़िवादिता छोड़कर समाज उन्नति की बात कही तथा छात्राओं को शिक्षा व बेहतर करियर के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रामजी लाल सैनी ने विद्यालय की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए भामाशाहों से सहयोग की अपील की। मंच संचालन डॉ. नरेन्द्र सिंह वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती जय बाई मीना सहित ग्रामीण व स्टाफ मौजूद रहे।