logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं:कछला गंगा घाट के कायाकल्प का शिलान्यास, बदायूं को मिली बड़ी पर्यटन सौगात

कछला गंगा घाट के कायाकल्प का शिलान्यास, बदायूं को मिली बड़ी पर्यटन सौगात
बदायूं जनपद के लिए आज का दिन गौरव और हर्ष का विषय रहा। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी अंतर्गत पावन कछला गंगा घाट (पार्ट ए) के पर्यटन विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास संपन्न हुआ। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कछला नगर पंचायत चेयरमैन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।यह परियोजना कछला गंगा घाट को एक आधुनिक एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान देगी। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जनपदवासियों ने इस बड़ी सौगात पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। संवाददाता राहुल बदायूं उत्तर प्रदेश

0
0 views

Comment