तहसील कार्यालय छपारा के सामने सड़क हादसा, दो घायल, मौके पर पहुंची 108
तहसील कार्यालय छपारा के सामने सड़क हादसा, दो घायल, मौके पर पहुंची 108
छपारा। तहसील कार्यालय छपारा के सामने आज दोपहर करीब 3 बजे दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सूरज यादव (उम्र 40 वर्ष) अपनी पत्नी उर्मिला यादव के साथ इमली पठार से छपारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही छपारा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सूरज यादव का पैर टूट गया है।
गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया, जहां 108 एंबुलेंस के माध्यम से ले जाया जा रहा है।