जयपुर: सुबोध पब्लिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षक सत्र
जयपुर: सांगानेर एयरपोर्ट स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल में नर्सरी से 12 तक के शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। सीबीएसई के निर्देशानुसार 'फुल मार्क्स' द्वारा आयोजित इस सत्र का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक कार्य वातावरण के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन अंशिका बब्बर की उपस्थिति रही, जिनका स्वागत विद्यालय की प्राचार्या आशी श्रीवास्तव ने ग्रीन गोल्ड भेंट कर किया।
कार्यक्रम में फुल मार्क्स के वाइस प्रेसिडेंट अनिल भार्गव, सीनियर क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश पाठक और दीपक भार्गव डिविजनल हेड भी उपस्थित थे। अंशिका बब्बर ने शिक्षकों के लिए एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ करवाई गईं। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्या आशी श्रीवास्तव ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और कार्यक्षमता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री प्रियांशी ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का धन्यवाद किया।