logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहां तक दारू, वहीं तक यारी! शराब खत्म होते ही साथी को रास्ते में छोड़ भागे दोस्त, घायल हालत में मिला युवक

बिहार में दोस्ती और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 तारीख को एक युवक मुंबई से अपने घर आया था। 13 तारीख को उसे दोबारा मुंबई भेजा जा रहा था। सफर के दौरान साथियों ने जमकर शराब पार्टी की और नशे में गाड़ी दौड़ती रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक शराब और नशा रहा तब तक दोस्ती भी साथ निभाती रही। लेकिन जैसे ही शराब खत्म हुई और नशा उतरने लगा, गाड़ी रोक दी गई। इसके बाद दोबारा शराब पीकर सफर शुरू हुआ, लेकिन आखिरकार शराब पिलाने वाले युवक को ही नशे की हालत में रास्ते में छोड़कर साथी फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग कह रहे हैं
दारू की दोस्ती का यही अंजाम होता है, नशा उतरते ही अपने भी बेगाने बन जाते हैं।
घटना ने एक बार फिर शराब और नशे के खतरनाक असर को उजागर कर दिया है।

18
1197 views

Comment