logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पानी की किल्लत से जनजीवन प्रभावित, लोग परेशान

इंदौर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंदौर। शहर में लगातार बढ़ रही पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर के कई इलाकों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में पानी कम दबाव से आ रहा है, तो कहीं-कहीं कई दिनों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम जल व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है और समय रहते उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, खराब पाइपलाइनों की मरम्मत की जाए और जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए।
नगर निगम आयुक्त ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।

5
865 views

Comment