कोलकाता के एक डीसीपी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है।
KHABरा आज री!!!
15 मई 2026
देश और विदेश की मुख्य और ताज़ा सुर्खियाँ
राष्ट्रीय समाचार (National News)
विदेशी नेताओं का भारत दौरा: मिस्र, थाईलैंड और इथियोपिया के विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं, जहां विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की है।
नीट परीक्षा पर एक्शन: नीट (NEET) परीक्षा रद्द होने के मामले पर सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
कोलकाता में ईडी की कार्रवाई: कोलकाता के एक डीसीपी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है।
IPL 2026 में Shreyas Iyer की टीम पंजाब किंग्स लगातार पांचवीं हार के बाद प्लेऑफ दबाव में है।
Hockey India ने Hero Hockey India League 2027 के लिए खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन शुरू किए ।
विदेश और कूटनीति (International & Diplomacy)
पीएम मोदी का 5 देशों का दौरा शुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने पांच दिवसीय महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं।
अबू धाबी पहुंचे पीएम: इस यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे हैं, जहां वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।
बड़ी एनर्जी डील की उम्मीद: वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत और यूएई के बीच LPG सप्लाई और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर बड़ी डील होने की संभावना है।
यूरोप के 4 देशों की यात्रा: यूएई के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा भी करेंगे।
पश्चिम एशिया में तनाव: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक एवं कूटनीतिक तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
WHO ने चेतावनी दी कि दुनिया में स्वास्थ्य सुधार की रफ्तार धीमी पड़ रही है और कई क्षेत्रों में हालात फिर बिगड़ सकते हैं।