logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शर्मा को मिला कर्मश्रीसम्मान2026

शर्मा को मिला "कर्म श्री सम्मान 2026"
उदयपुर ।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का समापन जयपुर में हुकम चंद गनेशिया प्रसिद्ध कानुन विद और चांसलर ग्लोबल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की अध्यक्षता हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट ने बताया कि 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में जयपुर मे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के समापन समारोह में ओम प्रकाश शर्मा सीनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर को अतिथियों द्वारा कर्म श्री अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया l
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जे के रांका, सुप्रीम कोर्ट जज व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, विधायक सिविल लाइन्स गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री राजेन्द्र कुमार नायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पी सी जैन उपस्थित थे l
वृक्षम अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने बताया कि शर्मा द्वारा फलों के बीजों से 500 से अधिक पौधे तैयार कर सरकारी संस्थाओं और विद्यालयों में निःशुल्क वितरित किए गए है l

1
0 views

Comment