logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तारापुर के पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

तारापुर : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में तारापुर के पैरामेडिकल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। युवराज भारती ने 95.5% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। आलोक कुमार ने 93%, कुमारी ने 87.8%, आकांक्षा कुमारी ने 84.2%, तथा रवीश कुमार ने 83.4% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के निर्देशक महेश कुमार सिंह ने बताया कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। समिति अध्यक्ष आलोक कुमार झा ने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं पदाधिकारी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी प्रशंसा तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

26
1273 views

Comment