logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें | यूपी से दिल्ली तक हलचल तेज

लखनऊ- लखनऊ विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू कर दिया है। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही कार्यालय खुलेंगे। ऊर्जा बचत और संसाधन प्रबंधन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

लखनऊ- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, जानकीपुरम विस्तार और गुडंबा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 अवैध दुकानें हटाई गईं। अधिकारियों ने दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी।

लखनऊ- पत्नी पर अवैध संबंध के शक में युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कबूल कर लिया।

लखनऊ- नगर निगम के जोन-3 में जनगणना से जुड़ा महत्वपूर्ण डाटा गायब होने से हड़कंप मच गया। अधिकारी पूरी रात डाटा रिकवर करने में जुटे रहे।

लखनऊ- STF को बड़ी सफलता, बिहार से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार। करीब 1.73 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया गया।

कन्नौज- मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले पहुंचे कैलाश राजपूत ने विपक्ष पर निशाना साधा। बोले- अखिलेश यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

अयोध्या- तालाब में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

आजमगढ़- सोशल मीडिया रील का खतरनाक जुनून, युवक ने सड़क पर बाइक के चारों ओर आग लगाकर वीडियो बनाया, वायरल होने के बाद जांच शुरू।

सीतापुर- शराब सेल्समैन से लूट की कहानी निकली फर्जी। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे में अवैध असलहे से गोली चली थी।

मैनपुरी- सपा सांसद के बयान पर बवाल, कचहरी परिसर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बस्ती- बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई। कॉलेज परिसर में अवैध बिजली इस्तेमाल पकड़ा गया, प्रधानाचार्या पर केस दर्ज।

झांसी- चिरगांव बाईपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला। हादसा इतना भीषण था कि शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

कानपुर- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बैठक को लेकर सवालों में घिरे। मीडिया के सवालों से बचते नजर आए मंत्री।

सुल्तानपुर- आबकारी विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद, तीन आरोपियों पर केस दर्ज।

हमीरपुर- रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में 16 यात्री घायल। कई घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।

अयोध्या- 5 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन से उठाकर आरोपी ने अश्लील हरकत की, GRP ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

अयोध्या- अभिनेता रणबीर कपूर ने रामनगरी में 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी। द सरयू प्रोजेक्ट में निवेश की चर्चा तेज।

दिल्ली- CNG महंगी होने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियन ने किराया बढ़ाने की मांग उठाई।

दिल्ली- नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़। पुलिस ने हजारों नकली जींस और सिलाई मशीनें बरामद कीं।

17
1405 views

Comment