logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएससीए टाइगर्स ने अंडर-12 पिंक सिटी कप सेमीफाइनल में जीत दर्ज की

जयपुर : बालाजी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित अंडर-12 पिंक सिटी कप के सेमीफाइनल मुकाबले में डीएससीए टाइगर्स ने एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी की टीम 39.2 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस दिवाकर ने 26 रन और अनुराग ने नाबाद 24 रन बनाए, जबकि नवीन प्रकाश ने 15 रन का योगदान दिया।

डीएससीए टाइगर्स की गेंदबाजी में जयदीप यादव ने 8 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए, रोहित गुर्जर ने 3 और राजवीर ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैप्पी भार्गव ने 54 रन और भूमिका मंडावरिया ने 57 रन की नाबाद पारियां खेलते हुए टीम को बिना कोई विकेट गंवाए 30.4 ओवर में जीत दिलाई। इस प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह का माहौल बना।

77
2313 views

Comment