रीवा: घर-घर जल योजना में पाइपलाइन वितरण में अनियमितताएं
रीवा जिला के जोरी पंचायत गडरिया गांव में प्रशासन द्वारा घर-घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है, ताकि प्रत्येक घरों में मीठा पानी पहुंचाया जा सके। लेकिन ठेकेदारों ने कई घरों में पाइपलाइन नहीं पहुंचाई, खासकर उन घरों में जो मुख्य सड़क से दूर हैं। ठेकेदारों ने कहा कि लोग खुद पाइप खरीदें या पाइप के पैसे दें, तभी वे पाइपलाइन बिछाएंगे।
जहां पाइपलाइन बिछी है, वहां भी पानी की आपूर्ति में समस्या है। पाइपलाइन का कनेक्शन सीधे बोर से जुड़ा है, जिससे खारा पानी सप्लाई हो रहा है, जबकि मीठा पानी का कोई विकल्प नहीं दिया गया है। आसपास के कई गांवों में पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे यह लग रहा है कि प्रशासन केवल फॉर्मेलिटी पूरी कर सरकारी फंड निकालने में लगा है।