logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अर्जक संघ बोकारो जिला द्वारा मानवता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

अर्जक संघ बोकारो जिला द्वारा मानवता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बोकारो, 15 मई। अर्जक संघ बोकारो जिला द्वारा आज मानवता दिवस पर्व (महामना गौतमबुद्ध का जन्मदिवस) के अवसर पर अर्जक संघ जिला कार्यालय, डॉ. अम्बेडकर मानस संस्थान, सेक्टर-8 बी, बोकारो में हर्षोल्लास एवं मानव सेवा की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जक संघ बोकारो जिला अध्यक्ष उषा सिंह ने की।

मानवहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए अर्जक संघ द्वारा रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष उषा सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया।

रक्तदान करने वालों में रविन्द्र कुमार, उपेन्द्र नाथ वर्मा, अम्बेडकर कुमार, रवि कुमार, प्रभात कुमार, विक्रम जय, मनोज कुमार, मालती अर्जक, मनोज कुमार सिंह एवं अंकित कुमार शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. राकेश कुमार द्वारा सभी डोनरों को प्रोत्साहन स्वरूप विशेष उपहार भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि मानवता दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में बढ़ती मानवता, जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। हम सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद (कोषाध्यक्ष), मुक्तेश्वर कुमार, धर्मदेव राम, बन्धु प्रसाद रजक, यमुना राम, देवनारायण प्रसाद, उपेन्द्र नाथ वर्मा, आरती कुमारी, रवि शंकर कुमार, महताब अली अहमद, सुनिल कुमार, राज कुमार, मोजिबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अर्जक संघ ने कहा कि संस्था आगे भी मानवहित, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

19
2502 views

Comment