शकरौली में आचार्य निर्भय सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि पदमदत्त सागर जी महाराज सागर सुदत्त सागर जी महाराज भूदत्त सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश
एटा शकरौली: आचार्य निर्भय सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि पदमदत्त सागर जी महाराज, सुदत्त सागर जी महाराज, भूदत्त सागर जी महाराज तथा आचार्य विमल सागर जी महाराज का शकरौली में सुबह 7:30 बजे मंगल प्रवेश हुआ। संस्थापक देवेन्द्र कुमार जैन की सूचना के अनुसार आचार्य विमल सागर ने जैन विद्यालय में गुरु मंदिर के दर्शन किए और शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बैंड बाजे के साथ मंगल प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आहार की व्यवस्था भी की गई।
दो महान आचार्यों की वैराग्य भूमि शकरौली में आचार्य निर्भय सागर जी महाराज के शिष्य पदमदत्त सागर जी, सुदत्त सागर जी और भूदत्त सागर जी के सानिध्य में शांतिनाथ जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, सतीश जैन सहित अन्य जैन समाज के सदस्य और आचार्य विमल सागर जैन विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक जगह-जगह आरती उतारकर जयकारों के साथ भव्य स्वागत में शामिल हुए।