निवाड़ी: श्री साईं शिखर इंटरनेशनल स्कूल निवाड़ी में तीन दिवसीय समर कैंप प्रारम्भ।
AIMA MEDIA
जन-जन की आबाज
निवाड़ी : 15 मई 2026 को श्री साईं शिखर इंटरनेशनल स्कूल निवाड़ी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 15-17 मई तक चलेगा। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, खेल कौशल और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
शिविर में चित्रकला, नृत्य, संगीत, तैराकी,योग, खेलकूद, हस्तकला, कम्प्यूटर शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय की डायरैक्टर मैडम श्रीमती सविता सक्सेना एवं प्राचार्य श्रीमती दीप्ति तिवारी ने बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में इस प्रकार के शिविर की महत्ता बताई और विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की।