मऊ: उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्यवाही पर जवाब मांग
मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में हुई हालिया वारदात पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने दिनांक 19/01/2026 को संज्ञान लिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी और तहसीलदार अनिश कुमार से जवाब मांगा है।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने स्थगन आदेश जारी किया था, फिर भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही क्यों की गई, इसकी स्पष्टीकरण भी मांगी गई है। इस कार्रवाई से संबंधित सभी पक्षों से जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।