logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर रेलवे का मिशन लाइफ अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर रेलवे का मिशन लाइफ अभियान शुरू, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
समाचार:
चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 15 मई से 5 जून तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के तहत विभिन्न चरणों में जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में डीआरएम उदय सिंह मीना ने रेल अधिकारियों के साथ साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बकले स्टेडियम में आयोजित समारोह से हुआ, जहां डीआरएम उदय सिंह मीना ने अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड सहित रेल परिवार के सदस्यों को हरित शपथ दिलाई। सभी ने अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि रेलकर्मी स्वयं पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाएं और अपने परिवार, सहकर्मियों तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक रेलकर्मी को पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाते हुए इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास करना चाहिए।

2
126 views

Comment