logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET UG 2026 की नई तारीख घोषित 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, NTA ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे देश में एक साथ ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को कथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान किया है।

NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, छात्रों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा। परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश:
परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र और राज्य स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता दोबारा न हो सके।

अफवाहों से सावधान रहने की अपील:
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत चैनलों से ही प्राप्त करें।

सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी:
यदि किसी छात्र को परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो वह सीधे NTA से संपर्क कर सकता है।

ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000, 011-69227700

28
8371 views

Comment