logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: मऊ जंक्शन फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पर चर्चा

वाराणसी: दिनांक 14/05/2026 को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी मंडल श्री आशीष जैन से एक प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मऊ जंक्शन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को रोकने के विषय में विस्तार से चर्चा की और आक्रोश भी व्यक्त किया। उन्होंने एक पत्रक भी प्रस्तुत किया, जिस पर आशीष जैन ने बताया कि उक्त कार्य को रोक दिया गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने पुनः आग्रह किया कि मऊ जंक्शन से शहीदी रोड पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण जनहित में आवश्यक है क्योंकि स्टेशन के पश्चिम में लगभग 80 प्रतिशत आबादी निवास करती है। इस पर आशीष जैन ने पुनः स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सालिम अंसारी पूर्व सांसद, भरतलाल राही, वीरेंद्र इंजीनियर, जफर अहमद जनता, नरेंद्र सिंह एवं राशिद जमाल शामिल थे।

32
1759 views

Comment