logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Uday Public School की मेधावी छात्रा समृद्धि शर्मा ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा

सराहाँ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि Uday Public School की मेधावी छात्रा समृद्धि शर्मा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समृद्धि शर्मा, सुनील शर्मा की सुपुत्री हैं। उनके पिता राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय निहोग में संस्कृत अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता अनुराधा Uday Public School में टीजीटी अध्यापिका हैं। छात्रा के दादा ज्ञान दत्त शर्मा भी सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक रह चुके हैं।
गौरतलब है कि समृद्धि वर्तमान में Uday Public School की कक्षा छठी की छात्रा थी। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उसने प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर Shrimati Kesari Devi Lohiya Sainik School के लिए चयन हासिल किया है।
समृद्धि की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा तथा मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने छात्रा, उसके अभिभावकों एवं अध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समृद्धि की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

40
10927 views

Comment