logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बी ए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि अब 22 मई*

*बी ए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि अब 22 मई*

खैरथल हीरालाल भूरानी
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सत्र 2026-27 में बी ए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को पिछले दिनों 15 मई जून से बढ़ाकर 22 मई कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दिनांक 01 मई से ऑनलाइन प्रक्रिया आरम्भ हुई थी। 15 मई तक 200 सीटों के लिए महाविद्यालय को अभी तक 220 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि नवीन कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय द्वारा दिनांक 25 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत 26 मई को वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी होगी। इन सूचियों में शामिल विद्यार्थी 30 मई तक महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर अपना शुल्क ईमित्र पर जमा करवा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 01जून को जारी होगी। प्रथम सूची के उपरांत रिक्त रही सीटों पर 3 जून से 16 जून तक आवेदन माँगे जाएंगे। 01 जुलाई से कक्षाएँ आरम्भ हो जाएँगी। प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी दी कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएँ महाविद्यालय के टेलीग्राम चैनल तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

2
67 views

Comment