logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रशासन मोदीजी के तेल बचाओ निवेदन को सफल बना सकता है

देशव्यापी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाने के निवेदन को सफल बनाने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। प्रशासन सड़कों पर कड़ी चेकिंग अभियान चलाकर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने से रोक सकता है। 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र स्कूटी पर स्कूल और ट्यूशन जाते हैं, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता और वे तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना का कारण बनते हैं। इससे न केवल तेल की बचत होगी बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

इसके अतिरिक्त, 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों और ओवरलोडेड वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बिना हेलमेट चलाने वालों पर भी निगरानी रखी जानी चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को गन्ने के रस निकालने वाले जनरेटर सेटों के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे डीजल की खपत और प्रदूषण दोनों कम होंगे। यह सुझाव स्वतंत्र पत्रकार अवतोष शर्मा ने दिया है।

2
92 views

Comment