logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पूर्ण तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इटवा (सिद्धार्थनगर), जनपद की इटवा तहसील प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र के समक्ष संगठन को आगे बढ़ाने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में इटवा के तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम, इटवा के ब्लॉक अध्यक्ष राम लखन, तहसील उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव, सदस्य पुजारी विश्वकर्मा, तहसील प्रवक्ता मोहसीन, और खुनियांव के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

3
67 views

Comment