logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीदे आजम सुखदेव थापर की 119वीं जयंती पर अनिल थापर ने किया नमन, कहा- हमें अपने वीर पूर्वजों पर गर्व

पंचकूला। अमर शहीद शहीदे आजम सुखदेव थापर जी की 119वीं जयंती के अवसर पर समाजसेवी अनिल थापर ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह शहीदे आजम सुखदेव थापर जी की बिरादरी से संबंध रखते हैं।

अनिल थापर ने कहा कि देश की आजादी के लिए सुखदेव थापर जी ने हंसते-हंसते अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों और युवाओं को हमेशा देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे अमर शहीदों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भुला सकता। सुखदेव थापर, भगत सिंह और राजगुरु जैसे वीर सपूतों ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

इस अवसर पर अनिल थापर ने सभी देशवासियों से शहीदों के आदर्शों पर चलने और देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

2
70 views

Comment