logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

योग सभी क्रियाओं से भिन्न विधि है: योगाचार्य सांखला

रामम् योगा थेरेपी एवं हेल्थकेयर के संस्थापक योगाचार्य भावेश सांखला ने कहा कि योग एक भिन्न विधि है जिसमें व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक तथा सामाजिक आयामों में श्रेष्ठता प्राप्त करता है। उन्होंने बताया कि योग व्यक्तिगत जीवन में आंतरिक स्थिरता तथा मन की शांति प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति अपने कार्य सही ढंग से कर सकता है और समाज के लिए लाभकारी बनता है।

योगाचार्य सांखला ने यह भी कहा कि यदि बाल्यावस्था में बच्चों को योग की सही शिक्षा दी जाए तो उनके चारों आयामों में निरंतर उन्नति होती है। उन्होंने यह उल्लेख किया कि बाल्यावस्था और तरुण अवस्था में योग का अभ्यास राष्ट्र की उन्नति एवं भारत माता के प्रति समर्पण के लिए महत्वपूर्ण है।

5
146 views

Comment