logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उछाल, लोगों की बढ़ी चिंता

अंबिकापुर, सरगुजा। अंबिकापुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल 4.14 रुपए महंगा होकर 104.70 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम 3.18 रुपए बढ़कर 97.68 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर भी असर पड़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, यूक्रेन और अमेरिका से जुड़े राजनीतिक तनाव और युद्ध के कारण कच्चे तेल के बाजार पर दबाव बढ़ा है। चर्चा यह भी है कि इन परिस्थितियों के चलते ईंधन कीमतों में वृद्धि पहले ही होनी थी, लेकिन 5 राज्यों के चुनाव के दौरान इसे टाले जाने की बातें सामने आ रही हैं।
यदि वैश्विक हालात में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

26
2815 views

Comment