logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित धामण विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में 100% रिजल्ट

कमल शर्मा ने 96.6% अंक हासिल कर खंड में पहला और जिले में दूसरा स्थान किया प्राप्त

मोरनी। हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामण ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विद्यालय के होनहार छात्र कमल शर्मा ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कमल ने खंड स्तर पर प्रथम तथा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के अध्यापक भरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 में अपग्रेड होने के बाद से पिछले 9 वर्षों में विद्यालय लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम लगातार 100 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर वर्ष खंड और जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वर्ष 2018 में विद्यालय ने पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया था।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय परिवार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प हमेशा निभाया है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वरिष्ठ वर्ग के लिए अभी तक अलग भवन उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्साह और मेहनत में कोई कमी नहीं आई। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इरादों के सामने संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बन सकती।
धामण विद्यालय की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है और भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
#धामण_विद्यालय #12वीं_रिजल्ट #100प्रतिशत_रिजल्ट #कमल_शर्मा #मोरनी #हरियाणा_शिक्षा #सरकारी_विद्यालय #मेधावी_विद्यार्थी #samacharsansarnews24

0
1347 views

Comment