logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर काशीपुर नगर निगम सक्रिय, वार्ड 3 और 4 में चला विशेष सफाई अभियान

काशीपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम की टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चला रही है। नगर निगम का लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में काशीपुर को देशभर में बेहतर रैंक दिलाना है।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 3 और 4 के सुपरवाइजरों द्वारा महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए आज मोटेश्वर महादेव नहर की पटरी के दोनों ओर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने नहर किनारे जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की भी गहन सफाई की।
नगर निगम की टीम द्वारा बड़ी बारीकी और व्यवस्थित तरीके से सफाई कार्य को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और शहर की रैंकिंग में सुधार हो।
स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने की बात कही। काशीपुरउत्तराखंड

0
0 views

Comment