logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज: जोयना सिंह ने CBSE 12वीं में 97% अंक प्राप्त किए

प्रयागराज: नारायण स्वरूप परिवार एवं शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है कि जोयना सिंह ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर सेंट विशना इंटर कॉलेज नीम सराय मुंडेरा प्रयागराज में टॉप किया। उन्होंने बायोलॉजी और पेंटिंग में 100 में 100 अंक तथा केमिस्ट्री में 97 अंक हासिल किए। जोयना सिंह प्रसिद्ध चिकित्सक दंपती डॉ राजीव सिंह और डॉ सोनिया सिंह की पुत्री हैं, जो नारायण स्वरूप हॉस्पिटल और नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का सफल संचालन कर रहे हैं।

जोयना ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या, समय प्रबंधन और मोबाइल फोन से दूरी उनकी सफलता के मुख्य कारण रहे। वे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करती थीं। उनका सपना अपने माता-पिता की तरह सफल डॉक्टर बनना और भविष्य में सिविल सर्विसेज के माध्यम से समाज व देश की सेवा करना है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

8
325 views

Comment