नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का स्थापना दिवस: सेवा, संगठन और बदलाव का संकल्प
लखनऊ। समाज सेवा, जनजागरूकता और सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से कार्यरत नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने अपना स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और समर्थन से फाउंडेशन लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का प्रेरणादायक क्षण है।
इस अवसर पर संगठन द्वारा सामाजिक एकता, सेवा भावना और युवा जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रेरणादायक नारों ने सभी में उत्साह भर दिया नमो नमो क्रांति, बदलाव की राह पर संगठन में शक्ति, शक्ति में क्रांति समाज सेवा में हम, नमो नमो क्रांति के साथ क्रांति की आवाज, नमो नमो का विश्वास बदलाव की दिशा में, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का प्रयास अंत में संगठन के सभी सदस्यों एवं समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन