मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक में विधानसभा 355 पुनर्गठन का निर्णय
मऊ: अखिल भारत हिन्दू महासभा जनपद मऊ के ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव महाराज द्वारा विधानसभा 355 के बर्खास्त किए जाने के बाद दिनांक 17/05/2026 को रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि विधानसभा 355 का पुनः गठन किया जाएगा और आगामी विधानसभा के साथ नगर पंचायत मुहम्मदाबाद, नगर पंचायत वलीदपुर, नगर पंचायत चिरैयाकोट तथा ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना और ब्लाक रानीपुर की टीम का गठन किया जाएगा।
इस टीम में सभी जनपद के पदाधिकारी शामिल होंगे और सभी को शपथ दिलाई जाएगी ताकि अखिल भारत हिन्दू महासभा को पुनः समर्थन और बल मिले और संगठन ईमानदारी पूर्वक सुचारू रूप से कार्य करे। यह निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी मौके पर मौजूद रहेगी। यह कार्यक्रम किसुनदास बाबा की कुटी स्थित बनियापार में आयोजित किया जाएगा।