logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला चिकित्सालय मुरैना में लेप्रोस्कोपी मशीन से आधुनिक उपचार सेवाएं प्रारंभ

जिला चिकित्सालय मुरैना में लेप्रोस्कोपी मशीन से आधुनिक उपचार सेवाएं प्रारंभ

जिला चिकित्सालय मुरैना में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। अब चिकित्सालय में लेप्रोस्कोपी मशीन के माध्यम से स्त्री रोगों की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे जिले की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी द्वारा निःसंतानता (बांझपन) से संबंधित समस्याओं के उपचार हेतु दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपी) से सफल डायग्नोस्टिक जांच एवं ऑपरेशन किए गए। इस दौरान तीन महिलाओं के सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन संपन्न किए गए।
लेप्रोस्कोपी तकनीक के माध्यम से विभिन्न स्त्री रोगों की जांच एवं सर्जरी कम चीरे के साथ की जाती है, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार भविष्य में इस मशीन के माध्यम से बड़ी एवं जटिल सर्जरी भी की जाएंगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से जिला चिकित्सालय में उपलब्ध इस आधुनिक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। साथ ही बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
-
#JansamparkMP #Morena

9
544 views

Comment