जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियों का सम्मेलन संपन्न
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियों का सम्मेलन संपन्न
भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के साथ मंदिर परिसर भुआ के पुरा में बैठक का आयोजन किया गया। ग्रुप केप्टन पाण्डेय (से.नि.), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुरैना के द्वारा सभा में उपस्थित सभी लोगों को अपना परिचय देकर पधारे हुए समस्त भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरूआत की।
सर्व प्रथम वृद्ध वीर नारियों से मुलाकात, उनकी समस्याओं का निवारण किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए समग्र आईडी से ईएसएमआईडी को जोड़ने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन से भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली आर्थिक सहायताओं एवं कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। अंशदायी स्वास्थय योजना की जानकारी देते हुऐ उसकी आवश्यकता एवं उपयोगिता के विषय में बताया गया एवं जो भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रित अभी तक इस योजना के सदस्य नहीं बने हैं, उन्हें जल्दी से जल्दी इसका सदस्य बनने हेतु सलाह दी गई। स्पर्श से सम्बंधित जानकारी दी गयी। बच्चों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी देते हुऐ उन्हें बताया कि सभी भूतपूर्व सैनिकों को इसका लाभ उठाना चाहिये।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी से उनकी समस्याएं एवं सुझाव मांगे। प्रतिउत्तर में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों द्वारा पेंशन अनेक समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे गये, जिनका तुरन्त ही तार्किक ढंग से उत्तर एवं समाधान दिया गया। उसके बाद कल्याण संयोजक आ. कंप्टन महाबीर सिंह सीसौदिया (से.नि.) ने जिला सैनिक कल्याण में अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाइन डाटा को अपडेट करने पर बल देते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। किसी का कोई विशेष प्यांइट व सुझाव न होने पर बैठक को समाप्त घोषित किया गया। चर्चा के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्याये हैं, उन्हें इस कार्यालय के माध्यम से यथा अतिशीघ्र सुलझाने का प्रयास करेंगे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh