logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पीतल व्यापारी की बेटी ने कथित तौर पर विलासितापूर्ण जीवन शैली जीने के लिए अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पीतल व्यापारी की बेटी ने कथित तौर पर विलासितापूर्ण जीवन शैली जीने के लिए अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में 1.20 करोड़ रुपये की डकैती की साजिश रची. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सोमवार को नागफनी थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में व्यापारी की बेटी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 47.24 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की गई हैं. यह डकैती अकबर कंपाउंड इलाके में रहने वाले पीतल व्यापारी मोहम्मद इमरान के घर पर हुई थी. मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंदूक का भय दिखाकर बंधक बना लिया और करीब 1.20 करोड़ रुपये की नकदी और 6 तोला सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे.

पत्रकार आमिर महफूज खान

0
0 views

Comment