21 मई से शुरू होगा महाराणा प्रताप सेना का महा सदस्यता अभियान
नई दिल्ली। महाराणा प्रताप सेना द्वारा देशव्यापी महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ 21 मई 2026 से किया जाएगा। संगठन ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
महाराणा प्रताप सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि संगठन लगातार समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं और समाज के जागरूक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सक्सेना ने बताया कि दिल्ली प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर डॉ. ए.पी. सिंह एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय प्रभारी, एडवोकेट श्रीमती सुचेता राज सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नरेन्द्र मोहन शर्मा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेन्द्र कश्यप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धनंजय सिंह राष्ट्रीय महासचिव, नीरज मिश्रा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, बसंत लाल राष्ट्रीय महासचिव तथा जितेन्द्र यादव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने भी अभियान को सफल बनाने की अपील की।
सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए संपर्क नंबर 9643176306 एवं 9369796901 जारी किए गए हैं।
सौजन्य से महाराणा प्रताप सेना, दिल्ली प्रदेश