बदायूं: परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई नहीं
बदायूं: थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया में एक परिवार पर 12 मई को जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित रुखसार ने बताया कि उनके बच्चे घर में पढ़ाई कर रहे थे, तभी हिमात अली, जाबिर और आमिर खान अपने अन्य साथियों के साथ अवैध तमंचा और लाठियां लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता की सास, नन्द और 8-9 साल के मासूम बच्चे को भी पीटा गया तथा घर का सारा सामान तोड़ दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि घटना की वीडियो और अन्य साक्ष्य होने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान रुखसार ने वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष बदायूं एसएसपी अंकिता शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।