logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहर में आम चर्चा हैं की सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव हेराफेरी करके जीता है , इस बात की जांच जरूरी - ओ पी सिहाग

चुनाव आयोग को भविष्य में चुनाव ई वी एम की बजाय बेलट पेपर से करवाने चाहिए ताकि कोई आरोप लगे ही नहीं।

चुनाव जीतने वाले मेयर एवं सभी वार्ड सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

पंचकूला, 14 मई : बीजेपी ने नगर निगम पंचकूला के चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल की है। मेयर समेत उनके 17 पार्षद बड़े ही भारी मार्जिन से जीते हैं। इतनी बड़ी जीत की संभावना किसी को भी नहीं थी। हम मेयर श्याम लाल बंसल एवं जीते हुए सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हैं । हालांकि पंचकूला के लोगों में बड़ी भारी चर्चा है कि चुनाव में बड़ा गड़बड़ घोटाला हुआ है , चुनाव के बाद जिस स्ट्रांग रूम में ई वी मशीन रखी गई थी वहां दो घण्टे तक सी सी टी वी कैमरा बंद रहे तथा कहीं न कही हेराफेरी की गई होगी। जो आरोप सत्तारूढ़ पार्टी एवं जिला प्रशासन पर लग रहे हैं उनकी जांच होनी जरूरी है तथा प्रशासन एवं सरकार को लोगों की भ्रांति दूर करने के लिए कैमरे बंद होने वाली बात की सफाई तुरंत देनी चाहिए।
हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि विपक्ष के मुकाबले बीजेपी ने अपनी बेहतर कार्यकुशलता एवं रणनीति तैयार की थी जो उनको जीत की ओर ले गई । बीजेपी ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपने हर तरह के प्रयास किए मुख्यमन्त्री ने 6-7 दिनों तक पंचकूला में डेरा डाला जैसे ये उनका अपना चुनाव हो । उन्होंने हर रूठे हुए,बागी हुए कार्यकर्ताओं के घर जाकर जैसे तैसे मनाया। बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई तथा कहीं भी किसी भी स्तर पर चुनाव में ढील नहीं बरती। अपने उम्मीदवारों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ चुनाव जीतने के लिए जायज व नाजायज तरीकों का इस्तेमाल करने से परहेज नहीं किया। क्योंकि कहावत है कि "*जो जीता वहीं सिकंदर"* कहलाता है।
अब बात करें पंचकूला के लोगों एवं मतदाताओं की तो उन्होंने अपने वोट इस बात पर दिए ही नहीं कि पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में बीजेपी की सरकार या पुराने मेयर एवं पार्षदों ने विकास या साफ़ सफाई के बहुत बड़े झंडे गाड़े हो। लगता नहीं कि पंचकूला के मतदाताओं के लिए इस शहर के विकास,सड़कों की हालत, सफ़ाई ,अवैध क़ब्जो या आवारा पशुओं की समस्या या डेढ़ अरब से ज्यादा पब्लिक मनी के गबन जैसे मुद्दो से कोई सरोकार रहा हो। पंचकूला में विकास के मामले में पिछले 6-7 सालों में जो बुरी हालत हुई है मतदाताओं के लिए ये बात कोई ज्यादा मायना नहीं रखने वाली साबित हुई न ही नगर निगम में खजाने की लूट वाली बात का कोई असर मतदाताओं पर दिखाई दिया। लोगों को अच्छी नागरिक सुविधाएं मिले न मिले चुनाव में इन बातों को कोई मतलब नहीं रहा। चुनाव में बीजेपी के खिलाफ इतना प्रचार होने के बावजूद जनता ने इन पर भरोसा किया तो ये बीजेपी के बेहतर प्रचार तंत्र एवं रणनीति का नतीजा है। हालांकि विकास मंच पंचकूला सहित अन्य लोगों ने पता नहीं कितनी बार नगर निगम पंचकूला में हो रहीं धांधली एवं भ्रष्टाचार के बारे मे लोगों को ठोस सुबूतों के हिसाब से पूरी जानकारी दी ,फिर भी नगर निगम क्षेत्र की जनता ने इन सब बातों एवं आरोपों को धत्ता बताते हुए बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताने का काम किया है ।पंचकूला की जनता को सलाम है कि कोई कुछ करे उनको कोई मतलब नहीं। काफी लोग य़ह सोचकर मतदान करने आए ही नहीं कि उनके वोटों से कुछ होने वाला नहीं है उनके अनुसार तो नतीजे पहले से ही सेट हैं।
हमारी तरफ से नगर निगम के चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं मेयर को बहुत बड़ी जीत हासिल करने पर पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि नई टीम इस शहर के लिए अच्छा काम करेगी। वो तुरंत शहर की बदहाल हुई सफ़ाई व्यवस्था, आवारा पशुओं, आवारा कुत्तों,अवैध क़ब्जो , टूटी हुई सडकों, स्लम फ्री पंचकूला, जलभराव की समस्या, सीवरेज की समस्या, पार्किंग की समस्या ,नगर निगम के खजाने की चौकसी एवं शिकायतों पर तुरंत एक्शन आदि गम्भीर मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

0
367 views

Comment