logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटेल प्रीमियर लीग 2026: फाइनल में पटेल नगर को 5 विकेट से हराकर बोरना की टीम ने रचा हैट्रिक इतिहास बना विजेता

|| लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी बोरना, आयुष कुमार बने मैन ऑफ द मैच ||
AIMA न्यूज
मनोज कुमार शर्मा

पकरैल, खगड़िया (बिहार),
14 मई2026
गोगरी प्रखण्ड के पकरैल पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय भर्रा के मैदान में बुधवार को खेले गए पटेल प्रीमियर लीग 2026 के 7वें सीजन का फाइनल मुकाबला रोमांच की हदें पार कर गया। फाइनल में बोरना की टीम ने पटेल नगर को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल नगर की टीम ने 16 ओवर में 146 रन बनाए और बोरना के सामने 147 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बोरना की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जीत के हीरो रहे आयुष कुमार, जिन्होंने 44 रन की शानदार पारी खेली। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विजेता ट्रॉफी समाजसेवी अशोक सिंह ने बोरना टीम को प्रदान किया जबकि उपविजेता ट्रॉफी समाजसेवी मनोज सिंह ने पटेल नगर टीम को देकर पुरस्कृत किया । मैन ऑफ द मैच जीलाप मैलामाइन कंपनी के मालिक कृष्णा पटेल ने आयुष कुमार को प्रदान किया। दर्शकों के बीच इस रोमांचक मुकाबले का आंखों देखा हाल छोटू कुमार ने सुनाया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी मंजेश ने संभाली । मैच के निर्णायक की भूमिका में अंपायरिंग ललन कुमार एवं प्रह्लाद पटेल ने की।
इस जीत के साथ बोरना की टीम ने पटेल प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक जीत पूरी कर ली। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने पटेल प्रीमियर लीग का भरपूर आनंद लेते हुए विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया ।

25
1702 views

Comment