गोंदिया: ग्रीष्मकालीन तायक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन
गोंदिया: जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, गोंदिया जिला तायक्वांडो एसोसिएशन और डीजीएम तायक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन तायक्वांडो क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था फुलचुरपेठ, गोंदिया में 26 अप्रैल से 05 मई 2026 तक किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दिनांक 08 मई 2026 को प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी भोजराज चौधरी अध्यक्ष थे। महाराष्ट्र शासन द्वारा गुणवंत क्रीड़ा मार्गदर्शक पुरस्कार विजेता दुलीचंद मेश्राम, जिला सचिव गोंदिया जिला तायक्वांडो एसोसिएशन, और डॉ. अजय बिरणवार सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे। भोजराज चौधरी ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की गई क्रीड़ा सुविधाओं का लाभ उठाया जाना चाहिए और गोंदिया से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हों। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक कुसुम पटले ने किया जबकि आभार प्रदर्शन कुंजन डोये ने किया।